गुमला, मई 17 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्पापुर महाविद्यालय मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं,जबकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक गुमला से सिमडेगा की ओर जा रही थी,जबकि ट्रेलर सिमडेगा से गुमला की ओर आ रहा था। पम्पापुर महाविद्यालय मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर अचानक ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद ट्रक सीधे सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ा।टक्कर यह भी पढ़ें- चोपादारू संधोय घाटी में ट्रक व इनोवा में टक्कर, बड़ा हादसा टला इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल...