गुमला, फरवरी 20 -- पालकोट। झारखंड आंदोलनकारी प्रखंड समिति की बैठक बसंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले अधिकारों पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि 24 जनवरी को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए आंदोलनकारियों की सूची में जिनका नाम छूट गया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र दिलाने के लिए उपायुक्त से मांग की जाएगी। इसके साथ ही प्रखंड समिति के लिए एक स्थायी स्थान चिन्हित करने का निर्णय लिया गया,ताकि आंदोलनकारी नियमित रूप से बैठक कर सकें। बैठक में अध्यक्ष मारकुस केरकेट्टा, उपाध्यक्ष निमरोद एका, सचिव किशोरी केसरी, संरक्षक हीरा प्रधान सहित भुनेश्वर राम, मुकुट मिंज, लॉरेंस केरकेट्टा, जीतू माझी, हलयानी गुड़िया, एतवा उरांव, सबरन राम, वीरेंद्र मुंडा, संतोष टेटे समेत सैकड़ों आंदोलनकारी उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.