पालकोट में जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण की मांग
गुमला, मई 27 -- पालकोट प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो को ज्ञापन सौंपकर पालकोट प्रखंड के बंगरू पंचायत स्थित कुरा और चोरडाड़ गांव के पंचायत सचिवालय तथा उसे जोड़ने वाली सड़क पर बने जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण की मांग की है। प्रमुख ने ज्ञापन में बताया कि इस मार्ग पर बना एक पुल पिछले वर्ष ही ध्वस्त हो चुका है, जबकि महंगू बांध स्थित पुल भी काफी जर्जर अवस्था में है। पुलों की खराब स्थिति के कारण यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समाधान को लेकर बीडीओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी वजह से अब डीसी से हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को समस्या से राहत दिलाने की मांग की गई है।प्रमुख सोनी लकड़ा के अनुसार पुलों की जर्जर स्थिति के कारण बंगरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.