गुमला, जुलाई 1 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा तिलईडीह गांव में बुधवार की शाम खाद -बीज व्यवसायी सुरेंद्र गोप पर जानलेवा हमला किया गया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी दुकान पर पहुंच कर फायरिंग की। हालांकि निशाना चूक जाने से सुरेंद्र गोप बाल-बाल बच गए।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना के एएसआई चेतन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट भेजा। प...