पालकोट में कुएं में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
गुमला, अक्टूबर 2 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर पहानटोली में शुक्रवार दोपहर कुएं में डूबने से 15 वर्षीय दीपक पहान की मौत हो गई। वह गांव के डेम्बू पहान का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक दोपहर करीब तीन बजे दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ नहा रहे अन्य किशोर डरकर वहां से भाग गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुएं के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों की मदद से मोटर लगाकर पानी निकाला गया और दीपक को बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाव पलटने से डूबे किशोर का शव मिला परिजन उसे रेफरल अस्पताल बसिया ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.