गुमला, जून 16 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के एनएच-143 पर सिमडेगा रोड स्थित करंज मोड़ के पास रविवार शाम करीब पांच बजे एक एक कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पालकोट पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर अंटोनी कंडुलना निवासी टिकिमलान,रोपकेरा प.सिंहभूम के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार में सवार लोग कार को लॉक कर फरार हो गए। पुलिस ने जब्त गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें कई पैक बैग और अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुईं। जिससे अवैध सामग्री, खासकर गांजा तस्करी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.