गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के पालकोट प्रखंड में अंजुमन इस्लामियां पालकोट कमेटी के बैनर तले शुक्रवार गुमला और सिमडेगा जिले के सभी प्रखंडों के अंजुमन सदरों का मिलन समारोह सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अगुवाई पालकोट अंजुमन के सदर शाहिद हसन ने की। बैठक में पीर-ए-तरीकत हजरत सैय्यद गुलाम नूर जिलानी असदकी चिश्ती,खानकाह-ए-नूरिया असदकिया, अरमई शरीफ गुमला की जेरे सरपरस्ती में आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर समाज को एक मंच पर लाकर आपसी एकता के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज को विकास और उन्नति की दिशा में ले जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पालकोट अंजुमन के सदर शाहिद हसन ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज तभी मजबूत बन सकता है जब आपसी एकता, सब्र और भाईचारा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.