पालकोट मामले में पांच डॉक्टरों के बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
गुमला, अक्टूबर 3 -- गुमला। पालकोट की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में जिस गैंगरेप की चर्चा से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, मेडिकल रिपोर्ट ने उस कहानी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। रिम्स में पांच डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने छात्रा का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत का कारण गर्दन पर दबाव पड़ने से दम घुटना बताया गया है। दुष्कर्म की वैज्ञानिक जांच के लिए स्लाइड,स्वाब और अन्य नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। इस मामले के प्रकाश में आने पर गृह विभाग के संयुक्त सचिव संजय पांडेय ने मामला तूल पकड़ने के बाद गृह विभाग ने आईएएस नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी भी मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। चार दिन पूर्व जांच टीम छात्रा के गांव भी पहुंची थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.