गुमला, दिसम्बर 16 -- पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र में पालकोट-बसिया मुख्य मार्ग पर जुरा टोली गांव के समीप मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में संदीप जोजो का पैर टूट गया,जबकि धर्मदास लोहरा को गंभीर चोट आई हैं। दोनों घायल युवक कामडारा प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल धर्मदास लोहरा ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक से पालकोट के बागेसेरा गांव हॉकी खेलने जा रहे थे। इसी दौरान जुरा टोली गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायल किशोरों को इलाज के लिए पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...