गुमला, अप्रैल 19 -- गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र स्थित पशु अस्पताल कार्यालय से प्रिंटर चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी कविता बाला टूटी ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होने बताया कि जब वह कार्यालय पहुंचीं,तो अलमारी के ऊपर रखा एचपी का नया मल्टीफंक्शन प्रिंटर गायब मिला। प्रिंटर की कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है। कार्यालय कर्मियों के साथ काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। यह भी पढ़ें- पालकोट से किशोरी लापता, थाना में शिकायत दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...