पालकोट के लोटवा में विवाह समारोह में आये युवक की हत्या, शौचालय से मिला शव
गुमला, मई 21 -- पालकोट, प्रतिनिधि । जिलेके पालकोट थाना क्षेत्र के डहुपानी पंचायत स्थित लोटवा गांव में विवाह समारोह के दौरान एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव गुरुवार सुबह उसके मामा के घर के शौचालय से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान पालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबाटोली निवासी 26 वर्षीय दुर्गा उरांव के रूप में हुई है।
हत्या की जानकारी जानकारी के अनुसार दुर्गा उरांव अपने मामा के घर लोटवा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान वह अचानक गायब हो गया। देर रात तक उसके नहीं मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह गांव के लोगों की नजर शौचालय में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पालकोट थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.