गुमला, मार्च 9 -- पालकोट।पालकोट प्रखंड के ढोलबीर निवासी अवकाश प्राप्त सेना के जवान बिभूति नारायण सिंह के पुत्र दीपक सिंह ने सीडीएस परीक्षा पास कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए उनके पिता बिभूति नारायण सिंह ने बताया कि दीपक सिंह ने संत जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद चेन्नई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला। इस अवसर पर उनके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। दीपक सिंह के दादा स्व. जगरनाथ सिंह पेशे से शिक्षक थे। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...