धनबाद, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूरा शहर मां दुर्गा की आराधना में डूब गया। बांग्ला परंपरा के अनुसार ढाकी की धुन पर वैदिक मंत्रोचार के साथ बुधवार को पालकी से कोलाबोउ को लुबी सर्कुलर स्थित पंडाल में लाया गया। यहां यूथ सेवा समिति की ओर से हर साल की तरह भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर से विधि-विधान के साथ कोलाबोउ को डोली में बैठाया गया। महिला-पुरुष नाचते-गाते हुए कोलाबोउ को लेकर एलसी रोड स्थित दुर्गा मंडप पहुंचे। सुबह पांच बजे पारंपरिक बेलभरनी अनुष्ठान किया गया। पूरे दिन मां की आराधना हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। दोपहर में मां के भोग का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम में मां की दिव्य आरती हुई। समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.