सोनभद्र, अप्रैल 21 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। आधुनिक दौर में लग्जरी गाड़ियों में बरात लेकर दूल्हा शान से दुल्हन को लेने पहुंचता है। वहीं सोमवार को दुद्धी ब्लॉक के हरपुरा गांव में एक अलग अंदाज में बरात निकली। हरपुरा गांव से निकली बरात में दूल्हा पालकी में सवार होकर निकला, जिसे देखने के लिए लोग जहां थे वहीं रुक गए। लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में भी कैद किया। दूल्हा अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के लिए पालकी से बरात लेकर दुल्हन के घर तक पहुंचा। दुद्धी ब्लॉक के हरपुरा गाँव निवासी मुन्द्रिका गुप्ता के पुत्र मनोज गुप्ता पालकी को आकर्षक ढंग से सजाकर ब्याह रचाने निकल गए। यह भी पढ़ें- बारात पर हमला, मंदिर में हुई शादी बरात हरपुरा से टड़हे झारखंड गांव में पहुंची, जहां वीरेंद्र साव की बेटी तारामणी से शादी हुई। पालकी से बारात गाँव पहुंची तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.