गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में चैत्र नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होकर पूरे नौ दिनों तक चलेगा। भक्त पूरे नौ दिन व्रत और पूजा-अर्चना करेंगे। पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी, जबकि नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि इस बार माता का आगमन पालकी (डोली) पर हो रहा है और उनका गमन हाथी पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पालकी पर आगमन को आर्थिक मंदी, प्राकृतिक प्रकोप या कुछ चुनौतियों का संकेत माना जाता है, जबकि हाथी पर प्रस्थान समृद्धि, अच्छी वर्षा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। वाराणसी के पंचांग अनुसार 19 मार्च को प्रातः 6:02 बजे सूर्योदय के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.