प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री शिरडी सांई स्प्रिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामनवमी के अवसर पर श्री सांई पालकी शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। थार्नहिल रोड स्थित शिरडी सांई मंदिर में ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी ममता प्रकाश व ट्रस्टी स्वर्ण शर्मा की अगुवाई में सांई बाबा को मंगल स्नान कराकर उनका महाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में शहनाई वादन के बीच बाबा की पीतल की मूर्ति को फूलों से सुसज्जित पालकी में सिंहासन पर बैठाया गया जिसकी एक झलक पाने और पालकी को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।मंदिर से जैसे ही पालकी शोभायात्रा रवाना हुई, वहां उपस्थित भक्त पुष्प वर्षा करने लगे। यात्रा एसएमसी कान्वेंट स्कूल चौराहा तक गई और वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पर पहुंची। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों की धुन के बीच भक्त झूमते-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.