पार्सल वैन से 1248 लीटर विदेशी बीयर जब्त, एक गिरफ्तार
मधुबनी, जून 15 -- झंझारपुर। बिहार में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सामिया मोड़ स्थित एनएच-27 पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक संदिग्ध पार्सल वैन से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की है। उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की एक पार्सल वैन को रोका गया। पहली नजर में यह गाड़ी सामान्य कूरियर वैन लग रही थी, लेकिन टीम को संदेह होने पर जब इसकी गहन तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 104 कार्टन विदेशी बीयर बरामद हुए। जब्त की गई बीयर 'रेड सेमो' ब्रांड की है, जिसकी कुल मात्रा 1248 लीटर आंकी गई है। उत्पाद विभाग ने वैन के चालक प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.