हाजीपुर, अगस्त 6 -- बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन एवं सतत निगरानी में जिले में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर से एक टाटा ऐस पार्सल वाहन के गुप्त तहखाने से 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शराब झारखंड निर्मित है। प्रथम दृष्टया यह मामला अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब के परिवहन से संबंधित प्रतीत होता है। उत्पाद विभाग द्वारा बरामद शराब एवं वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान...