भदोही, जून 2 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वेदमनपुर गांव में किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित चौरी बाजार में सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इससे घंटो जाम की समस्या बनी रही। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम भदोही अरुण गिरी और सीओ औराई एके सिंह मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर गांव निवासी पिंटू (14 वर्ष) पुत्र गुलाब धीवर को सोमवार रात पार्सल लेने के बहाने फोन करके किसी ने गांव के ब्रह्मस्थान पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे बाजार के एक निजी अस्पताल...