हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर । सं.सू. प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय हाजीपुर में पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों मंडलों के पार्सल लीजधारकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अमिताभ प्रभाकर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पूर्व मध्य रेल ने की। यह भी पढ़ें- पार्सल परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं सुधार पर मंथन बैठक के दौरान चर्चा बैठक में मुख्यालय तथा पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों मंडलों के वाणिज्य अधिकारियों के साथ-साथ लगभग 70 पार्सल लीजधारकों एवं हितधारकों ने भाग लिया तथा पार्सल परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं सुधार के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान जटडुमरी स्टेशन को पार्सल हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे पार्सल संचालन को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही जटडुमरी से चितपुर (कोलकाता) एवं गुवाहाट...