बरेली, दिसम्बर 1 -- बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर दिनदहाड़े पार्सल ठेकेदार की हत्या करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस गैंग का लीडर नौबत यादव को बनाया गया है और संतोष मौर्य व दिनेश यादव को सदस्य बनाया है। प्रतापगढ़ में थाना अंतू सदर के गांव जूड़ापुर निवासी अतुल पांडेय और उनके भाई अनुज पांडेय सेटेलाइट रोडवेज स्टैंड पर एवीजी लॉजिस्टिक्स माल पार्सल कोरियर का काम अनुबंध के तहत करते थे। स्थानीय कुली नौबत यादव और उसके साथी इस अनुबंध का विरोध कर रहे थे और अक्सर धमकी देते थे। इसके चलते ही आरोपियों ने 11 फरवरी को अतुल और अनुज पर फायरिंग कर दी। इसमें अनुज पांडेय की मौत हो गई और उनके छोटे भाई अतुल घायल हुए थे। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.