मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर पार्सल हैंडलिंग में हो रही अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को वीआईपी रूम में एसीएम (वाणिज्य विभाग) ने पार्सल ठेकेदारों के साथ बैठक की। डीआरएम की नाराजगी के बाद यह बैठक हुई। इसमें एसीएम ने कहा कि ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के समय प्लेटफॉर्म पर ठेलों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। ठेला पर क्षमता से अधिक पार्सल की लोडिंग नहीं होगी। कहा कि इससे प्लेटफॉर्म के टाइल्स और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचता है। बैठक में पार्सल ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ओवरलोडिंग या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर सीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, डीसीआई सतीश कुमार, डिप्टी एसएस कमर्शियल मृत्युंजय शर्मा और पार्सल इंचार्ज भरत कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी ...