झांसी, मार्च 12 -- पार्सल कोच सील तोड़कर चोरी करने वाला शातिर दबोचाचार साथी फरार, 74 किलो ताबा, एल्यूमीनियम, पीतल का कबाड़ बरामद वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी जीआरपी ने चेकिंग के दौरान चेन पुलिंग से ट्रेन रोककर पार्सल कोच की सील तोड़कर माल पार करने वाला शातिर चोर धर-दबोचा। उसके पास से करीब 74 किलो का तांबा, एल्यूमीनियम, पीतल का कबाड़ बरामद किया है। वहीं उसके चार अन्य साथी फरार हो गए। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।जीआरपी थाना पुलिस गश्त पर थी। तभी लारा उर्फ रमजान निवासी पुलिया नंबर नौ को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में लारा ने बताया कि वह आरोपी अपने साथियों के साथ टे्रन में सवार होते थे। फिर आउटर पर पहुंचने पर चेन पुलिंग कर उसे रोकते थे। इसके बाद पार्सल कोच की सील तोड़ते थे। उसमें रखा माल चोरी कर लेते थे। वारदात को अन्य साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.