पार्सल कंफर्म करने के नाम पर ओटीपी पूछ खाते से उड़ाए 75 हजार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर ठगों ने पार्सल डिलिवरी के नाम पर एक युवक को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के पिरखपुर वार्ड संख्या-13 की है। पीड़ित रवींद्र सहनी ने मंगलवार को बोचहां थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त की शाम करीब 4 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी से बताते हुए कहा कि उसके नाम से एक पार्सल आया है। पार्सल की डिलिवरी कंफर्म करने के लिए मोबाइल पर आए ओटीपी को बताने को कहा। रवींद्र ने जैसे ही फोन करने वाले को ओटीपी बताया, वैसे ही उसके खाते से 75 हजार रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.