कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, संवाददाता। मूलगंज में सत्ताधारी पार्षद से गालीगलौज और मारपीट में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।कलक्टरगंज काहूकोठी निवासी भाजपा पार्षद अमित गुप्ता के मुताबिक रविवार शाम वह अपने साथी पार्षद आदर्श गुप्ता के साथ मूलगंज में डाली जा रही पाइपलाइन का निरीक्षण कर आ रहे थे। रास्ते में राजा गुप्ता, आलोक चौरसिया उर्फ अमित व दीपक कश्यप ने नशे की हालत में गालीगलौज कर रोक लिया। धक्का-मुक्की कर उनसे अमित की और बचाने आए पार्षद आदर्श से अभद्रता की। वहीं, व्यापारी राजा गुप्ता ने पार्षद पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि, बड़े-बुजुर्गों ने मामले में समझौता करा दिया था। सोमवार को धक्कामुक्की व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पार्षद ने पुलिस से शिकायत कर दी। हालांकि, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.