कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, संवाददाता। मूलगंज में सत्ताधारी पार्षद से गाली-गलौज कर मारपीट में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। आरोपितों के एक सहयोगी ने पार्षद से धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट पढ़कर नाराज हुए पार्षद ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर थाने में धरना देने का अल्टीमेटम दिया था।कलक्टरगंज काहूकोठी निवासी भाजपा पार्षद अमित गुप्ता के मुताबिक रविवार शाम वह अपने साथी पार्षद आदर्श गुप्ता के साथ मूलगंज में डाली जारी पाइपलाइन का निरीक्षण कर आ रहे थे। तभी रास्ते में राजा गुप्ता, आलोक चौरसिया उर्फ अमित व दीपक कश्यप ने नशे की हालत में गाली-गलौज कर जबरन राेक लिया। फिर धक्का-मुक्की कर अमित से मारपीट की, जबकि बचाने आए पार्ष आदर्श से अ...