पटना, मार्च 6 -- नंदकिशोर यादव को नगालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। 1978 में पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद से राजनीति में कदम रखने वाले पटना सिटी निवासी नंदकिशोर यादव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष (1998 से 2003) , राज्य सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। वह पटना साहिब से सात बार विधायक रहे। पिछले साल विस चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तब उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं। नंदकिशोर यादव 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। फरवरी 2024 में उन्हें विधानसभा का स्पीकर बनाया गया। लेकिन 2025 के चुनाव में उनका टिकट कट गया। पटना साहिब से बीजेपी ने रत्नेश कुमार को टिकट दे दिया। इस पर नंदकिशोर यादव की भावुक प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने इसके लिए बगावत के बदले पार्टी के फैसले क...