पार्षद मेनका सिंह ने निजी कोष से कराया कुएं का निर्माण
धनबाद, जून 30 -- बस्ताकोला और धनसार क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर किल्लत को देखते हुए वार्ड संख्या 33 की पार्षद मेनका सिंह ने अपने ससुर दिवंगत तारकेश्वर सिंह की स्मृति में निजी कोष से एक कुएं का निर्माण कराया है। इसका उद्घाटन उन्होंने सोमवार को किया। पार्षद ने बताया कि धनसार इलाके की करीब 20 हजार की आबादी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही थी। नगर निगम की उदासीनता के कारण यहां कोई स्थायी जल व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इस भीषण गर्मी में कुएं के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौके पर आशा बेगम, पूजा देवी, सोनिया देवी, आरती देवी, माला देवी, सावित्री देवी, सूरज, मनोज प्रसाद, रोशन अंसारी, रवि भगत और ज्वार प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.