रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी अविनाश उपाध्याय ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समर्थकों के साथ सेवटा, प्रताप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रोबा कॉलोनी, तुरी टोला, मालगोदाम, सियाराम नगर, फॉरेस्ट कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, रांची रोड सब्जी बाजार आदि का दौरा किया। कहा कि तीन पीढ़ी से परिवार आमलोगों की सेवा में है। जनता के लिए हमलोग सदैव सेवा में तत्पर रहे हैं। मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं आया हूं, बल्कि चौबिस घंटे सातों दिन जनता के बीच रहता हूं। सुख हो याद दुख सभी चीजों में मुझे आपलोग सबसे पहले पाते होंगे। सामाजिक कार्यों हमेशा सक्रिय योगदान रहा है। एक बार वार्ड सात की जनता सेवा का मौका दें। पूरे शहर में वार्ड सात की पहचान मॉडल के रुप में होगी, यह मेरा पूरे जनता से वायदा है।

हिंदी हिन्द...