साहिबगंज, फरवरी 16 -- साहिबगंज। साहिबगंज नगर परिषद के चुनाव में वार्ड नम्बर 09 से पार्षद प्रत्याशी सत्य प्रकाश सिन्हा ने नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर उनका चुनाव से संबंधित बैनर पोस्टर फाड़ने की शिकायत की है। प्रत्याशी सत्यप्रकाश का कहना है की उसने वार्ड पार्षद प्रत्याशी के तौर पर अपने वार्ड क्षेत्र में कई स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाया था। इसी क्रम में जब वे 15 फरवरी को क्षेत्र भ्रमण में निकले तो पाया की सब्जी मंडी रोड स्थित होटल नीलीमा पैलेस के पास जो बैनर पोस्टर लगा था उसे फाड़ दिया गया है। प्रत्याशी का कहना है की उसे मिल रहे स्नेह से भयभीत होकर संभवतः कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी व असामाजिक तत्वों ने ऐसी घटना को अंजाम देकर समाज में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किश है। प्रत्याशी ने मामले की जांच करते उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ...