गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम नगर निगम घर-घर से कूड़ा उठाने पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इसके बावजूद शहर की कई कॉलोनियों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इस अव्यवस्था से परेशान होकर वार्ड-33 की पार्षद सारिका भारद्वाज के पति ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने खुद ही घरों से कूड़ा उठाने का जिम्मा अपने सिर ले लिया है। निगम में लगातार शिकायत करने के बाद भी जब गाड़ियां नहीं आईं, तो उन्होंने अपने खर्चे पर आठ नई ई-रिक्शा खरीद लीं। अब वह खुद ई-रिक्शा चलाकर लोगों के घरों से कूड़ा उठा रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निगम की इस भारी लापरवाही से शहर के लाखों लोग परेशान हैं। वार्ड-33 के लोगों को कूड़े की बदबू और गंदगी से बचाने के लिए पार्षद पति खुद सड़कों पर उतर आए हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.