भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 27 में मायागंज मेन रोड से पंडित टोला तक बन रही पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। स्थानीय वार्ड पार्षद और निवासियों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत करते हुए काम रुकवा देने के बाद नगर निगम के इंजीनियरों ने नगर आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। नगर निगम के कनीय अभियंता गौतम कुमार और विवेकानंद यादव ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि 15 मार्च से सड़क की ढलाई का कार्य चल रहा था। कुल 918 फीट लंबी सड़क में से 555 फीट का काम पूरा हो चुका है, लेकिन शेष 363 फीट का हिस्सा विवाद के कारण रुक गया है। विवाद का मुख्य कारण स्थानीय निवासी के द्वारा सड़क किनारे किया गया 40 फीट का प्लिंथ निर्माण है। वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद निकेश कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.