धनबाद, जून 16 -- वार्ड संख्या दो की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में पार्षद मो शहाबुद्दीन व स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद से मुलाकात कर वार्ता की। इसमें क्षेत्र की पेयजल, बिजली, सड़क, रोजगार एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने अधिकांश लंबित मांगों के समाधान के लिए 5 जुलाई तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट दूर करने की दिशा में बुधवार से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में छाताबाद हददिया जलापूर्ति योजना को पुनः चालू करने, फिल्टर प्लांट स्थापित कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत, मुख्य सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, आउटसोर्सिंग कंपनियों में राज्य सरकार की नीति के अनुरूप 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को ...