भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 29 की पार्षद सिम्पी कुमारी ने बरारी पुलघाट पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलघाट का धार्मिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक है, जहां छठ पूजा और विभिन्न अवसरों पर स्नान करने बिहार, झारखंड व बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पार्षद ने पत्र के माध्यम से घाट पर 12 सीटर शौचालय और यात्रियों के विश्राम के लिए एक सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि इन सुविधाओं के बनने से गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.