सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। शनिवार को ईदगाह में नमाज़ सकुशल सम्पन्न हुई, जहां हज़ारों लोगों ने एकत्र होकर अमन और भाईचारे का संदेश दिया। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षद दल के साथ नमाजियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। पिछले कई दिनों से मंसूर बदर द्वारा ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सफाई, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही थी। बारिश के बावजूद उन्होंने नालों की मशीनों से सफाई करवाई, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनके इस प्रयास की सराहना की गई। इस दौरान पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, रईस पप्पू, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान, जफर अंसारी, आसिफ अंसारी, डॉक्टर मंसूर, कमाल मलिक,ज़ाकिर,अलमास, सैयद इरफान, फैसल जुबैरी,बाबा नवाब,अफजल,चौधरी शरीफ, ...