पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कसबा में 256 वां जिला स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रधान शिक्षिका ने छात्रों को जिले के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने जिले के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को सुदृढ़ करने का दिन है। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.