फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना दक्षिण में राहुल पुत्र मूल चंद्र निवासी श्रीराम कालोनी थाना उत्तर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके मामा नेजा चढ़ा रहे थे इसलिए वह मामा शशिपाल निवासी बासठ आम्बेडकर पार्क थाना दक्षिण क्षेत्र में आया था। नेजा में उसकी बहन चंचल भी आई थी। यहां पर उसके जीजा सुरजीत ने परिवार के विवाद को लेकर बहन चंचल के साथ कहासुनी और मारपीट की। इसको लेकर विरोध किया तो जीजा सुरजीत निवासी लाइनपार, उसके दोस्त अंशुल जो महिला पार्षद ऊषा निवासी आजाद नगर का बेटा है और अन्य दोस्तों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...