प्रयागराज, मार्च 1 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम वार्ड के पार्षद सुरेंद्र यादव के बड़े भाई अंजीत यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। अंजीत का घर से थोड़ी दूर स्थित बंद क्रशर प्लांट में रविवार सुबह फंदे से लटका शव मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फाफामऊ पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पार्षद सुरेंद्र यादव के चार भाइयों में दूसरे नंबर के 40 वर्षीय अंजीत यादव खेतीबाड़ी कर पत्नी, दो बेटों व एक बेटी का परिवार चलाते थे। परिजनों के अनुसार, अंजीत शनिवार शाम घर से टहलने निकले थे लेकिन, देर रात तक उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह करीब सात बजे घर से थोड़ी दूर स्थित बंद क्रशर प्लांट के ऑफिस में फांसी के फंदे से लटका अंजीत का शव मिलने ...