मथुरा, मई 1 -- थाना गोविंदनगर के अंतर्गत अर्जुनपुरा डीगगेट निवासी पार्षद के साथ नामजदों ने चुनावी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर पार्षदों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर निगम के वार्ड-40 के भाजपा पार्षद धनंजय सिंह लोधी निवासी अर्जुनपुरा, डीगगेट पर रहते हैं। गुरुवार रात थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां आये रवि व दीपक चुनावी रंजिश के चलते उसके पास आकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों भाईयों ने जान से मारने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी लेकर आये और उसके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान ...