पार्षद की शिकायत पर मौके पर अतिक्रमण देखने पहुंचे नगर आयुक्त
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मंगलवार को पार्षद की शिकायत पर अतिक्रमण देखने के लिए मौके पर पहुंचे। वार्ड 83 के पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने मौका मुआयना देखा और सहायक नगर आयुक्त को अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि अतिक्रमण किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वार्ड-83 के स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर द्वारा ईदगाह रोड स्थित नई ईदगाह के पास दुकानों एवं रियाज़ दूध वालों से मज़र की कोठी तक अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। वहीं वार्ड 63 प्रागमिल कंपाउंड के निवासियों द्वारा कॉलोनी में अवैध रूप से नाली को कवर कर लगभग 30 फुट चौड़ा चबूतरा बनाए जाने संबंधी शिकायत भी लिखित रूप में दर्ज कराई गई थी। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने से पूर्व पथ विक्रेताओं को समुचित व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.