सहारनपुर, जनवरी 7 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में दो जनसेवा केंद्र संचालकों ने एक निगम पार्षद के नाम की फर्जी मोहर बनवाकर आधार कार्ड में पता परिवर्तित करने में गलत तरीके से इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन फर्जी मोहर भी बरामद की है, जिनमें एक निगम पार्षद और दो इंडसइंड बैंक व जनसेवा केंद्र से संबंधित है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि वार्ड नंबर आठ की पार्षद निगत जावेद ने देहात कोतवाली में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि हकीमपुरा मार्ग पर स्थित जनसेवा केंद्र संचालकों ने उसके नाम की फर्जी मोहर बनवाकर अपने केंद्र में आधार कार्ड पर पता परिवर्तित करने में गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जनसेवा केंद्र से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शमीम अहमद पुत्र वकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.