पार्षद का चुनाव रद, प्रतिद्वंदी की विजेता घोषित करने की मांग खारिज
नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या-9 (तल्ली बमौरी) के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना का निर्वाचन शून्य घोषित करते हुए चुनाव रद्द कर दिया है। अदालत ने यह कार्रवाई नामांकन पत्र में आपराधिक इतिहास और दोषसिद्धि की जानकारी छिपाने को भ्रष्ट आचरण मानते हुए की है। स्थानीय निकाय चुनाव-2024 में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी गिरिश नैनवाल ने याचिका दायर कर इस निर्वाचन को चुनौती दी थी।सुनवाई के दौरान सामने आया कि जीना पर कई मामले दर्ज थे और एक मामले में उन्हें अर्थदंड भी मिला था। न्यायालय ने इसे संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत मतदाताओं के अधिकारों का हनन और उनके साथ धोखा माना। अदालत ने शिकायत के बाद भी नामांकन निरस्त न करने पर निर्वाचन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.