पार्षदों ने 3300 स्ट्रीट लाइटों के भौतिक सत्यापन की उठाई मांग
रुडकी, जून 25 -- रुड़की, संवाददाता। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर शहर में लगाई गई करीब 3300 स्ट्रीट लाइटों के भौतिक सत्यापन की मांग की। पार्षदों का कहना है कि रिकॉर्ड में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की बात कही जा रही है, जबकि कई क्षेत्रों में आज भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है और अनेक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रामनगर वार्ड के पार्षद पंकज सतीजा ने नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को बताया कि कुछ समय पहले बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों की खरीद की गई थी। इसके बावजूद जब किसी क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जाती है तो यह कहकर मना कर दिया जाता है कि सभी स्ट्रीट लाइटें पहले ही लगाई जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- पार्षदों ने 3300 स्ट्रीट लाइटों के भौतिक सत्यापन की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.