पार्षदों ने निविदा रद्द करने का किया अनुरोध
पलामू, जून 9 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत ने दो निविदा सूचनाओं को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत के 14 वार्ड पार्षदों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कार्यपालक पदाधिकारी से निविदा प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। वार्ड पार्षदों ने 8 जून को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अल्पकालीन निविदा के तहत प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण के लिए मात्र 4 इंच मोटाई का प्राक्कलन तैयार किया गया है, जो झारखंड सरकार के निर्धारित तकनीकी मानकों और गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है। पार्षदों का कहना है कि जिन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है, उन मार्गों पर प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- निविदा को रद्द करने का प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया आदेश ऐसे में 4 इंच मोटाई वाली पीसीसी सड़क न तो टिकाऊ होगी और न ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.