प्रयागराज, मई 15 -- बारिश का मौसम करीब है और अब तक नालों की सफाई नहीं हुई है। इससे नाराज सर्वदलीय पार्षद व पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था ने नगर निगम में बैठक की। निगम के अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि अगर 72 घंटों में सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई न की गई तो धरना दिया जाएगा। इस दौरान पार्षद शिवसेवक सिंह, अजय यादव, राजू शुक्ला, सरफराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...