गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों ने गृहकर की पुरानी दरों को लागू करने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि गृहकर पर शहर की जनता को गुमराह किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्षद अजय शर्मा का कहना है कि निगम ने केवल डीएम सर्किल से बढ़ाई दरों में कटौती की है। कटौती होने के बावजूद पुरानी दरों के मुकाबले ढाई गुना हाउस टैक्स बढ़ रहा है। शहर की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहकर पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।वहीं, पार्षद नरेश जाटव का कहना है कि पुरानी दरों के लागू करने पर शहर के लोगों को राहत मिल सकती है। निगम ने जो दरें कम हैं इसके बाद भी लोगों को बहुत ज्यादा गृहकर देना पड़ेगा। निगम को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए।...