हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को 805 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने के लिए पार्षदों ने मेयर गजराज बिष्ट से मांग की है। शुक्रवार को मेयर को सौंपे ज्ञापन में अगली बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव शामिल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर सं. एस.ओ. 190(ई) में प्रतिदिन का मानदेय 805 रुपये देने को कहा है। हल्द्वानी नगर निगम में इसके बाद भी अस्थाई और आउटसोर्स से कार्यरत सफाई कार्मिकों को पांच सौ रुपये भुगतान किया जा रहा है। जबकि नगर निगम देहरादून और नगर पालिका उत्तरकाशी में बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है। इसके लिए अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव शामिल कर बढ़ा मानदेय दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर पार्षद रोहित कुमार, हेमंत शर्मा, रईस अहमद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.