गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में मौजा खोराबार उर्फ सूबा बाजार में ग्राम सभा खाते की 0.163 हेक्टेयर जमीन निजी अस्पताल को 30 साल के लीज पर दिए जाने का मामला खटाई में पड़ गया। नगर निगम कार्यकारिणी में आए इस प्रस्ताव पर उपसभापति पवन कुमार त्रिपाठी समेत अन्य पार्षदों ने कड़े सवाल उठाए। लिहाजा इस प्रस्ताव को नगर निगम ने वापस ले लिया।गत दिनों सम्पन्न हुई नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में खोराबार उर्फ सूबा बाजार स्थित निगम भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज पर देने का प्रस्ताव रखा गया। यह भूमि रचित हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को पार्क संचालन के लिए देने का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव के अनुसार मौजा खोराबार उर्फ सूबा बाजार स्थित आराजी संख्या 1414, 1415 और 1416 ख की कुल भूमि,नगर निगम के स्वामित्व में है। इस जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.