वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बिजलीघरों पर तैनात कर्मी, जेई एवं एसडीओ संबंधित पार्षदों के फोन उठाएं। उनके नंबर मोबाइल में सेव रखें और कटौती की जानकारी भी लगातार दें। उन्होंने कहा कि फॉल्ट या मरम्मत आदि की सूचना ह्वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को दी जाए। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता (वितरण) एवं 20 पार्षदगण मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने अभियंताओं से आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली औऱ क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाले समय पर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में लगातार भ्रमण करें। आपूर...