देहरादून, फरवरी 28 -- फोटो देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए शनिवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व समयबद्ध जांच कराकर झूठे आरोप लगाने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पार्षदों पर आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। विपक्ष की आवाज दबाने और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चेतावनी दी कि यदि पार्षदों की छवि खराब करने का प्रयास हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष जांच करे, अन्यथा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.